Search

 
 
 

Dhanbad News: एलिवेटेड फ्लाईओवर पर संग्राम, अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार

निरसा में निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. फ्लाईओवर निर्माण के श्रेय को लेकर शुरू हुआ विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है.
 
Dhanbad: निरसा में निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. फ्लाईओवर निर्माण के श्रेय को लेकर शुरू हुआ विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है. सांसद ढुल्लू महतो की ओर से लगाए गए आरोपों के जवाब में सोमवार को विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर तीखा पलटवार किया.
विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह पांच वर्षों तक धनबाद के सांसद बने रहे तो पूरा बीसीसीएल का कोयला डकार जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद विकास के मुद्दों पर काम करने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं. 
इसे भी पढ़ें:
पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए अरूप चटर्जी ने कहा हर पिता चाहता है कि उसका बेटा आईएएस या आईपीएस बने, कोयला चोर नहीं. उन्होंने कहा कि उनके पिता तीन बार विधायक रहे हैं और वह स्वयं चार बार जनता के समर्थन से विधायक चुने गए हैं किसी व्यक्ति विशेष की कृपा से नहीं. 
विधायक ने सांसद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि ढुल्लू महतो सांसद पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं तो वह भी विधायक पद छोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें और जनता तय करे कि किसके साथ वास्तविक जनसमर्थन है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निरसा दौरे के दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी पर भी टिप्पणी की थी. अब उसी बयान के जवाब में विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोपों का जवाब दिया है.
इस बयानबाजी के बाद धनबाद की राजनीति में माहौल और गर्म हो गया है. अब इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच सियासी टकराव और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही