Search

 
 
 

Dhanbad News : टुंडी में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज

प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को ले जाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.
 
उग्र भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस.

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात


Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव उत्पन्न हो गई. दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टुंडी, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह समेत कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. 


बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को ले जाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. हवाई फायरिंग भी की गई. सूचना पाकर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बारंगे व सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल भी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

 

पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस जब्त कर लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस-प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही