Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : जितेश हत्याकांड के आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर देर रात जाम खत्म

धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी की हत्या के विरोध में मंगलवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशितों ने बरमसिया पुल पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी की हत्या के विरोध में मंगलवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशितों ने बरमसिया पुल पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया. 

 

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया.

 

Uploaded Image

 

लेकिन आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं देती तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा.

 

इसी बीच स्थानीय लोगों के बुलावे पर मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. मेयर ने परिजनों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया. उन्होंने मौके पर ही सिटी एसपी से फोन पर बात की, जिसमें पुलिस की ओर से 48 घंटे के भीतर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया.

 

Uploaded Image

 

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है.उन्होंने बताया कि जितेश के पिता की भी करीब आठ वर्ष पहले हत्या हुई थी, जिससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था.

 

Uploaded Image

अब जितेश की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. मेयर ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए मृतक की बहन को नियोजन दिलाने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा देर रात सड़क जाम समाप्त किया गया.

 

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी ग्राउंड के समीप जंगल इलाके से जितेश रवानी का शव बरामद हुआ था. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया था. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही