Search

 
 
 

Jharkhand News : 5 मेडिकल कॉलेजों को 25 करोड़ की सौगात, छोटी जरूरतों के लिए कॉर्पस फंड की व्यवस्था

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन तथा अनुरक्षण योजना के तहत दी गई है.
 
  • अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

 

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन तथा अनुरक्षण योजना के तहत दी गई है.

 

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमशेदपुर), शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (हजारीबाग), शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (धनबाद), फुलो झानो मेडिकल कॉलेज (दुमका) और मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (पलामू) को 5-5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

 

इस राशि का उपयोग अस्पताल भवन और चहारदीवारी की मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल व बिजली व्यवस्था सुधारने, साफ-सफाई, मरीजों व उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था और दवाइयों व चिकित्सा उपकरणों की खरीद पर किया जाएगा. इस राशि से सोलर लाइट, रेफ्रिजरेटर, अग्निशमन व्यवस्था, शौचालय, वृक्षारोपण और बागवानी जैसे कार्य भी कराए जाएंगे.

 

सरकार ने अस्पतालों की छोटी जरूरतों को तुरंत पूरा करने के लिए कॉर्पस फंड की भी व्यवस्था की है. इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए बैंक खाते में 5 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे. इस राशि से वायरिंग, कंप्यूटर, टेलीफोन, फर्नीचर और छोटी मरम्मत जैसे काम बिना देरी के किए जा सकेंगे.

 

जरूरत पड़ने पर एक साल में अधिकतम 10 लाख रुपये तक दिए जा सकेंगे. योजनाओं की निगरानी और संचालन के लिए एक समिति बनाई गई है. संबंधित प्रमंडलीय आयुक्त को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में उपायुक्त, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक को सदस्य रखा गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही