Search

 
 
 

Garhwa News : गिरफ्तार वारंटी ने पुलिस वैन की स्टेयरिंग झपटी, गाड़ी पलटने से कई जवान घायल

जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा में एक वारंटी ने पुलिस की हिरासत से भागने के लिए गाड़ी की स्टेयरिंग झपटकर मोड़ दिया. गैस गोदाम के पास हुई घटना में तेज रफ्तार पुलिस वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकराकर पलट गई.
 

Garhwa :  जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा में एक वारंटी ने पुलिस की हिरासत से भागने के लिए गाड़ी की स्टेयरिंग झपटकर मोड़ दिया. गैस गोदाम के पास हुई घटना में तेज रफ्तार पुलिस वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकराकर पलट गई.

 

इस हादसे में हवलदार राम प्रसाद महतो और चालक रिंकू जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक एएसआई समेत तीन अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं. इस हादसे में गिरफ्तार आरोपी के भी घायल होने की खबर है. 

 

जानकारी के अनुसार, श्री बंशीधर नगर के डीएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम मझिगवां पंचायत से वारंटी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी. इसी दौरान अमरोरा मोड़ के पास पीछे बैठे आरोपी ने अचानक गाड़ी की स्टेयरिंग पकड़ी और उसे मोड़ दिया.

 

स्टेयरिंग के अचानक मुड़ते ही पुलिस वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद घायल अवस्था में भी आरोपी मनोज पासवान भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वैन में सवार एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप और अन्य जवानों ने साहस दिखाते हुए उसे दोबारा दबोच लिया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. वहीं स्थानीय लोगों और टेम्पो चालक कामेश्वर यादव ने घायल पुलिसकर्मियों को वैन से बाहर निकालने में मदद की. गंभीर रूप से घायल हवलदार राम प्रसाद महतो और चालक रिंकू जोशी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर अस्पताल रेफर किया गया है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही