Search

 
 
 

Dhanbad News: चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

बलियापुर पुलिस ने चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है.
 
Dhanbad: बलियापुर पुलिस ने चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन, सोने जैसे पीले धातु के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान बरामद किया है. 

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि 28 जून की रात बलियापुर थाना पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बेलगड़िया फेज-2 स्थित तीन तल्ला पानी टंकी के पीछे झाड़ियों में कुछ युवक चोरी के सामान का आपस में बंटवारा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सुमित कुमार निषाद, शहबाज अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, रोहित कुमार रजक और रवि बाउरी को गिरफ्तार कर तलाशी ली. आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, सोने जैसे पीले धातु के आभूषण, दो होंडा शाइन मोटरसाइकिल तथा अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल, सोने की चेन, लैपटॉप और पर्स की छिनतई एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों का जिले में हुई अन्य चोरी और छिनतई की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं. सिटी एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही