Search

 
 
 

Dhanbad News : रेलकर्मी के बंद घर में लाखों की चोरी, गहने व नकदी ले उड़े चोर

Dhanbad News : धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है. चोरों ने बरमसिया स्थित यमुना विहार कॉलोनी फुटबॉल मैदान के समीप रहने वाले रेलकर्मी के बंद आवास का निशाना बनाया.
 
कमरे में बिखरा सामान.

Dhanbad News : धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है. चोरों ने बरमसिया स्थित यमुना विहार कॉलोनी फुटबॉल मैदान के समीप रहने वाले रेलकर्मी के बंद आवास का निशाना बनाया. घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, रेल कर्मी सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ पूजा समारोह में शामिल होने बिहार के गोपालगंज गए हुए थे. घर की देखभाल के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वह बुधवार की रात आवास में नहीं सोई थी. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर मुख्य दरवाजे पर लगे तीन तालों समेत घर के अन्य तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों को खंगाला.


गुरुवार सुबह घर की देखभाल करने वाली महिला जब वहां पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. उसने तत्काल घटना की सूचना गृहस्वामी को दी. इसके बाद सुधीर कुमार प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर पहुंचने को कहा. दोपहर में रिश्तेदार जब आवास पहुंचे तो अंदर कमरे में सामान बिखरा देखकर दंग रह गए.जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले.


रिश्तेदारों ने बताया कि छोटे भाई की शादी के लिए हाल में खरीदे गए आभूषण, बर्तन और कपड़े चोर अपने साथ ले गए. चोरी की सूचना धनसार पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही