Search

 
 
 

Dhanbad News : साधु के वेष में घर में घुसे ठग, महिला से सोने के गहने व नकदी लेकर फरार, ग्रामीणों ने 3 को दबोचा

महिला अंजू मंडल ने बताया कि बुधवार को तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे. उनलोंगों ने पहले पानी मांगा और फिर धार्मिक बातें करते हुए घर में प्रवेश कर गए. आरोपियों ने टोना-टोटका और पूजा-पाठ की बातें कर उसे झांसे में ले लिया.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र में साधु के भेष में पहुंचे ठगों ने महिला को झांसे में लेकर सोने गहनों व नकदी की ठगी कर ली. ग्रामीणों ने पीछा कर तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मैथन पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पकड़े गए तीनों युवक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

 

भुक्तभोगी महिला अंजू मंडल ने बताया कि बुधवार को तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे. उनलोंगों ने पहले पानी मांगा और फिर धार्मिक बातें करते हुए घर में प्रवेश कर गए. आरोपियों ने टोना-टोटका और पूजा-पाठ की बातें कर उसे झांसे में ले लिया. कहा कि यदि घर के गहनों को मंत्र पढ़कर शुद्ध कर दिया जाए, तो परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होगी. उनकी बातों पर भरोसा कर वह घर से सोने के जेवरात व अन्य सामान लेकर आ गई. इसके बाद आरोपियों ने जेवरात को कपड़े में बांधने का नाटक किया और एक साड़ी में गांठ बांधकर महिला को थमा दिया और चले गए.

 


महिला ने जब गांठ खोल कर देखा, तो गहने गायब थे. इसके बाद वह  शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए. ग्रामीणों ने पीछा किया और गैलेक्सी सिटी के पास ऑटो से भाग रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. फिर मैथन पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही