Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 48 यात्री पकड़ाए

धनबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. टीम ने 48 यात्रियों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला. उनसे कुल 23,570 रुपये जुर्माना वसूला गया.
 
टिकट चेक करते टीटीई.

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए रेलवे की टीम लगातार टिकट चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में धनबाद की महिला दस्ता व स्लीपर के एलआर चेकिंग स्टाफ शामिल रहे. टीम ने 48 यात्रियों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला. 

इसे भी पढ़ें

 

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले व बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. ऐसे 48 यात्रियों से कुल 23,570 रुपये जुर्माना वसूला गया. टिकट चेकिंग अभियान के चलते स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही