Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद के स्कूलों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 12 स्कूल वाहनों से वसूला 1.06 लाख जुर्माना

Dhanbad News: डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में चले अभियान में एमवीआई अभय कुमार ने स्कूली वाहनों के कागजात, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की. जांच में 12 वाहनों के दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए गए.
 
जांच करने पहुंची परिवहन विभाग की टीम.

Dhanbad News : धनबाद जिला परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर विभाग की टीम ने गुरुवार को बरवाअड्डा ईस्ट स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में विशेष जांच अभियान चलाया. 12 स्कूल वाहनों के दस्तावेज और अन्य मानकों में अनियमितता मिलने पर उन पर 1,06,000 रुपये जुर्माना लगाया गया.

 

इसे भी पढ़ें


डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में चले अभियान में एमवीआई अभय कुमार ने स्कूली वाहनों के कागजात, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की. जांच में 12 वाहनों के दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए गए. इसके बाद उन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई.


परिवहन विभाग की टीम ने वाहन मालिकों और चालकों को सभी जरूरी कागजात तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.साथ ही चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया. अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार, मुकुल कुमार, देवेंद्र कुमार शामिल थे.  
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही