Search

 
 
 

Dhanbad News :  दो डुप्लेक्स को बनाया निशाना, एक में लाखों की चोरी, दूसरे का ताला तोड़ भागे चोर

Dhanbad News : सूर्या हाइलैंड सिटी के गायत्री-15 डुप्लेक्स के मालिक गजेंद्र सिंह करीब 14 दिनों से तीर्थ यात्रा पर गए  थे. रविवार की देर शाम जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट बाहर से बंद था. गेट खोलकर अंदर जाने पर देखा कि सभी कमरे के दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई है और सारा सामान भी बिखरा पड़ा है.
 
दो डुप्लेक्स में चोरी
  • तीर्थ यात्रा से लौटे तो घर का नजारा देख उड़ गए होश

Dhanbad News :  धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी और सुरुचि-3 के दो बंद डुप्लेक्स को चोरों ने निशाना बनाया. एक घर में वे चोरी करने में सफल रहे. जबकि दूसरे डुप्लेक्स का ताला तोड़ने और खिड़की को क्षतिग्रस्त करने के बाद शोर होने पर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें

 

14 दिनों से तीर्थ पर गए थे गजेंद्र सिंह

जानकारी के अनुसार, सूर्या हाइलैंड सिटी के गायत्री-15 डुप्लेक्स के मालिक गजेंद्र सिंह करीब 14 दिनों से तीर्थ यात्रा पर गए  थे. रविवार की देर शाम जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट बाहर से बंद था. गेट खोलकर अंदर जाने पर देखा कि सभी कमरे के दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई है और सारा सामान भी बिखरा पड़ा है. 

 

गजेंद्र सिंह ने तत्काल सोसाइटी के लोगों को घटना सूचना दी. इसके बाद पड़ोसियों के साथ घर के अंदर जाने पर सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिले. वहीं अलमारी में रखे जेवरात, कीमती कपड़े और अन्य सामान गायब मिले. 

 

शुरुआती आकलन के मुताबिक, करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. हालांकि पूरा सामान और दस्तावेज देखने के बाद ही चोरी की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी.

 

दूसरे डुप्लेक्स में भी घुसे चोर, लाइट जलते ही भागे

गजेंद्र सिंह के घर के पीछे स्थित सुरुचि-3 डुप्लेक्स को भी चोरों ने निशाना बनाया. यहां चोरों ने घर का ताला और खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया. इसी दौरान घर के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को आहट हुई.

 

उन्होंने जैसे ही घर की लाइट जलाई चोर वहां से भाग निकले. इस वजह से दूसरे बंद मकान में चोरी होने से बच गई. सुरुचि-3 डुप्लेक्स के मालिक मनोज सिन्हा बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं और वर्तमान में धनबाद से बाहर हैं. पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उन्हें दे दी है.

 

इधर चोरी की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ पंचनामा किया और आगे की कार्यवाही में जुट गई. वहीं सोसाइटी में लगातार दो घरों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही