Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहन यादव और उसके एक साथी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है.
पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इस दौरान फायरिंग की घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें
शूटर अजीत मंडल की तलाश जारी
इधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि शूटर अजीत मंडल अपने दो साथियों के साथ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों वहां से फरार हो गए.
पुलिस अब अजीत मंडल और उसके दोनों साथियों की तलाश में जुटी है. मामले में अब तक हुई गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में फायरिंग की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है.
इससे पहले 28 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में चार कथित साजिशकर्ताओं को रायपुर के टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया था. इसके बाद 29 सितंबर को मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को जमशेदपुर लाया गया था. इसके बाद सभी आरोपियों से बिष्टुपुर और सोनारी थाना में अलग-अलग पूछताछ की गई थी.

