Search

 
 
 

Jamshedpur News : बिंदल मॉल फायरिंग कांड के चार साजिशकर्ता रायपुर से गिरफ्तार

Jamshedpur News : पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों की भूमिका फायरिंग की साजिश रचने में सामने आई है. हालांकि, रेस्टोरेंट में पहुंचकर सीधे गोली चलाने वाले आरोपियों में ये चारों शामिल नहीं थे. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की पूरी साजिश, हमलावरों और घटना के पीछे के विवाद की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
 
घटनास्थल की तस्वीर

Jamshedpur News :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में चोर लोगों को छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपु ओझा के रूप में हुई है.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों की भूमिका फायरिंग की साजिश रचने में सामने आई है. हालांकि, रेस्टोरेंट में पहुंचकर सीधे गोली चलाने वाले आरोपियों में ये चारों शामिल नहीं थे. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की पूरी साजिश, हमलावरों और घटना के पीछे के विवाद की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी घटना के बाद दो गाड़ियों से जमशेदपुर से फरार हो रहे थे. पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी. इसी दौरान रायपुर के टोल प्लाजा के पास पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

 

बता दें कि शनिवार को बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी. पुलिस के मुताबिक, वारदात में करीब 11 राउंड गोलियां चलाई गई थीं. इस घटना में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी कृष्णा चौधरी घायल चार लोग घायल हुए थे. घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. इनमें से दो की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

 

घटना के बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया.

 

प्रारंभिक जांच में डोमिनिक सेमसन को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद सामने आया है.  पुलिस के मुताबिक, डोमिनिक का रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में हस्तक्षेप बढ़ रहा था. इसी वजह से उसके खिलाफ साजिश रचकर फायरिंग करवाने का आरोप इन चारों पर है.

 

पुलिस को साजिशकर्ताओं के नाम घायल डोमिनिक सेमसन से पूछताछ के दौरान मिले थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें रायपुर में पकड़ लिया. 

 

अब पुलिस चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के आधार पर जमशेदपुर लेकर आएगी. इसके बाद पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी. पूछताछ में फायरिंग की पूरी साजिश, शूटरों की पहचान और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.

 

इधर, पुलिस घटना में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि पहले साजिशकर्ताओं तक पहुंच बनाई गई है और अब फायरिंग करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही