Lagatar Desk : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने से पहले बवाल हो गया है. सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम के साथ मौके पर मौजूद लोगों की झड़प हो गई.
इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. मौके पर RAF और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इलाके में आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है.
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन में सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने की योजना वाली जगह पर लोगों के एक बड़े समूह और पुलिस के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाज़ी हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर रैपिड एक्शन… pic.twitter.com/S4mL6Oc7Bq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2026
दरअसल यह मामला सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है. कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने की योजना में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है.
बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थी. लेकिन 9 सितंबर को हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं. हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को कार्रवाई करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

