Lagatar Desk : शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही निफ्टी 300 अंक और सेंसेक्स 900 से अधिक अंक लुढ़क गया है. बाजार में तेज गिरावट की वजह से निफ्टी ने 23000 का लेयर तोड़ दिया है. निफ्टी 22800 से ऊपर ट्रेड कर रहा है.
इसी तरह सेंसेक्स का 73000 का लेवल भी ध्वस्त हो गया है. सेंसेक्स 72900 के आसपास ट्रेड कर रहा है. बाजार में आई भारी गिरावट के कारण आज बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एक भी शेयर हरे निशान पर ट्रेड नहीं कर रहे हैं. सभी शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. ट्रेंट के शेयर में सबसे अधिक 1.87 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें
विशेषज्ञ भले ही शेयर बाजार में गिरावट की वजह ग्लोबल मार्केट में कमजोरी बता रहे हैं. लेकिन भारत जैसे बाजार, जहां यह दावा किया जा रहा है जीडीपी दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रहा है, वहां बाजार का लगातार गिरना और पिछले तीन सालों से एक ही जगह स्थिर रहना अर्थव्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों का प्रॉफिट तो बढ़ रहा है, लेकिन कंपनियों की बिक्री नहीं बढ़ रही है. इस कारण एक तरफ लोगों को महंगाई झेलनी पड़ रही है और दूसरी तरफ कंपनियों का विकास नहीं हो रहा है. उद्योगपति सिर्फ कमाई कर रहे हैं, लेकिन नई फैक्ट्रियां नहीं लग रही है. इसका असर रोजगार पर भी पड़ रहा है.

