Search

 
 
 

Haryana News : 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत

Haryana News :  फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान अचानक वह 200 फीट पुराने खुले पड़े पुराने बोरवेल में गिर गई. बच्ची के गिरने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
 
बच्ची की फाइल फोटो
  • पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • फिर भी नहीं बची जान

Haryana News :  फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम खेलने के दौरान 200 फीट गहरे पुराने बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची को नहीं बचाया जा सका. प्रशासन और NDRF की टीम ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सुबह बच्ची बाहर भी निकाल लिया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

 

जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही पूरे सीही गांव में शोक का माहौल हो गया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 

 

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान अचानक वह 200 फीट पुराने खुले पड़े पुराने बोरवेल में गिर गई. बच्ची के गिरने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. इसके बाद रविवार रात करीब 7:45 बजे NDRF के कंट्रोल रूम को बुलाया गया.

 

टीम रात करीब 9:05 बजे सीही गांव पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से बोरवेल के पास समानांतर गड्ढा खोदा, ताकि वहां से सुरंग बनाकर बच्ची तक पहुंचा जा सके. NDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पूरी रात बच्ची को बचाने में जुटी रहीं. 

 

बोरवेल के अंदर फंसी बच्ची को ऑक्सीजन भी पहुंचाया गया. काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.  लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

इस हादसे के बाद एक बार फिर खुले और पुराने बोरवेलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. अगर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहे बोरवेलों को समय रहते बंद कर दिया जाए या उन्हें सुरक्षित तरीके से ढक दिया जाए, तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही