Search

 
 
 

बिंदल मॉल फायरिंग कांड : चार साजिशकर्ता जमशेदपुर लाए गए, पूछताछ जारी

Jamshedpur news :पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से भाग रहे मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, चारों के पास से दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी इन्हीं गाड़ियों से भाग रहे थे, तभी रायपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
 
बिंदल मॉल फायरिंग कांड

Jamshedpur news : सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में चार कथित साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर रायपुर से जमशेदपुर लाया गया है. आरोपियों से बिष्टुपुर और सोनारी थाना में अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. इससे पहले रायपुर पुलिस ने भी चारों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से भाग रहे मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, चारों के पास से दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी इन्हीं गाड़ियों से भाग रहे थे, तभी रायपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

 

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को फायरिंग की साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस के अनुसार, डोमिनिक से पूछताछ के दौरान साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए थे. आरोप है कि डोमिनिक का रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में लगातार हस्तक्षेप बढ़ रहा था, जिसके कारण उसके खिलाफ साजिश रची गई और उस पर गोली चलवाई गई.

 

जमशेदपुर लाए जाने के बाद चारों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस को कांड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. पुलिस अब फायरिंग की पूरी साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और घटना के पीछे के कारणों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

 

गौरतलब है कि शनिवार को सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने फायरिंग की थी. इस घटना में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी कृष्णा चौधरी घायल हुए थे. सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही