Search

 
 
 

Dhanbad News : पुलिस मुठभेड़ में घायल प्रिंस खान के दो गुर्गे अस्पताल में भर्ती, एसएसपी ने की मुलाकात

बरवाअड्डा के पास पुलिस व प्रिंस खान-गोपी खान गिरोह के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. पुलिस की गोली लगने से दो गुर्गे घायल हो गए. दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. एसएसपी प्रभात कुमार व सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की.
 

Dhanbad News : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास सोमवार देर रात पुलिस व प्रिंस खान-गोपी खान गिरोह के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. पुलिस की गोली लगने से दो गुर्गे घायल हो गए, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. दोनों घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. एसएसपी प्रभात कुमार व सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

इसे भी पढ़ें


घायलों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना व पुटकी निवासी नन्हे उर्फ नाजिर अंसारी के रूप में हुई है. एसएसपी प्रभात कुमार ने मिडिया से बातचीत में कहा कि जमीन कारोबारी से पांच लाख रुपये की लेवी वसूलने के लिए तीन अपराधी एक बाइक से निरंकारी चौक पहुंचे थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. बरवाअड्डा थाना के गश्ती वाहन शीशे में गोली लगी.पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी घायल हो गए.


रांची से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. टीम ने मौके से अपराधियों की बाइक, एक पिस्टल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.दोनों आरोपियों के मोबाइल से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं.


एसएसपी ने कहा कि इरफान आलम का आपराधिक इतिहास रहा है. वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था. नन्हे अंसारी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. फरार तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घायल आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही