Search

 
 
 

Dhanbad News : सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो उचक्के गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता जोशना देवी राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव की रहने वाली है. वह अपनी ससुराल से राजगंज लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया और फरार हो गए.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते डीएसपी प्रकाश सोय.

Dhanbad : धनबाद शहर के सरायढेला थाने की पुलिस ने महिला से पर्स छीनकर फरार भआग रहे दो उचक्कों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से लूटा गया पर्स, नकदी व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. उनकी बाइक भी जब्त कर ली है. यह जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि 8 जून की शाम करीब 4:40 बजे सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार को सूचना मिली कि बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे हैं. थाना प्रभारी ने सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के नेतृत्व में गश्ती टीम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. पुलिस ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.


डीएसपी ने बताया कि पीड़िता जोशना देवी राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव की रहने वाली है. वह अपनी ससुराल से राजगंज लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया और फरार हो गए. पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपियों को भागने का ज्यादा मौका नहीं मिला. पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन देख आरोपी युवक घबरा गए. तेजी से भागने की कोशिश में उनकी बाइक सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में दोनों युवकों को चोटें आईं. मौके का फायदा उठाकर पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया निवासी करण कुमार वर्मा व चंदू कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल आरोपी चंदू कुमार विश्वकर्मा का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का पर्स बरामद कर लिया है. पर्स में 4,500 रुपये नकद व दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही