Search

 
 
 

Ranchi : 10 जून से सजेगा झारखंड टी-20 लीग का रोमांच, स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में एंट्री रहेगी फ्री

Ranchi : झारखंड में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने वाला है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के तत्वावधान में बुधवार से बहुप्रतीक्षित झारखंड टी-20 लीग का भव्य आगाज होने जा रहा है.
 

Ranchi : झारखंड में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने वाला है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के तत्वावधान में बुधवार से बहुप्रतीक्षित झारखंड टी-20 लीग का भव्य आगाज होने जा रहा है. 

 

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे. स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस लीग को लेकर खेल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

 

क्रिकेट फैंस को स्टेडियम तक खींचने और स्थानीय स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए जेएससीए प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है. टूर्नामेंट के दौरान आम लोगों के लिए स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में एंट्री पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है, यानी दर्शक बिना कोई टिकट खरीदे स्टेडियम में बैठकर लाइव मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे.

 

इसके अलावा, जो लोग स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस पूरी लीग का सीधा प्रसारण (टेलीकास्ट) दूरदर्शन के 'डीडी स्पोर्ट्स' चैनल पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 'जियो हॉटस्टार' पर उपलब्ध रहेगी.

 

प्रतियोगिता के शेड्यूल की बात करें तो टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जाएगा. दिन का पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा.

 

उद्घाटन मुकाबले में सूबे के दिग्गज और युवा खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए दमखम दिखाते नजर आएंगे. जेएससीए अधिकारियों के अनुसार, इस लीग से राज्य के उभरते हुए क्रिकेटरों को एक बेहतरीन मंच मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही