Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद स्टेशन पर 41 पैकेट गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF, CIB व GRP की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के हावड़ा छोर से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 पैकेट गांजा बरामद किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम.

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्ती के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), CIB व GRP की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के हावड़ा छोर से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 पैकेट गांजा बरामद किया है. उनका एक साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील चौधरी और उमेश कुमार राय के रूप में हुई है.
तलाशी में उनके पास 3 ट्रॉली बैग व 3 पीट्ठू बैग से कुल 41 पैकेट गांजा जब्त किया गया.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी अनिल सिंह के साथ भुवनेश्वर से राजधानी एक्सप्रेस से बोकारो पहुंचे थे. इसके बाद उन्हें धनबाद से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस पकड़कर पटना और फिर आरा जाना था. तेज बारिश की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद वे सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे थे. आरा में यह खेप अनिल सिंह द्वारा भेजे गए व्यक्तियों को सौंपी जानी थी. इसके लिए दोनों आरोपियों को 6-6 हजार रुपये मिलने थे.


पूछताछ में तस्करी के एक विशेष तरीके (Modus Operandi) का पता चला है. तस्कर किसी का ध्यान भटकाने के लिए प्रीमियम व एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी (AC) कोच में कंफर्म टिकट लेकर आम यात्रियों की तरह सफर करते थे. एसआई प्रवीण कुमार की शिकायत पर धनबाद GRP थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जिम्मेवारी एसआई कैलाश महतो को सौंपी गई है. पुलिस फरार आरोपी अनिल सिंह और  नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही