Dhanbad News : छात्र संगठन आइसा की ओर से धनबाद के टाउन हॉल में सोमवार को छात्र युवा संसद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शरीक हुए. कार्यक्रम में परीक्षाओं में धांधली, केंद्र सरकार के नए कानूनों, भ्रष्टाचार, महंगाई, स्कूल मर्जर के नाम पर स्कूल बंद करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देशभर में परीक्षा पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आ रही हैं. यह छात्रों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. देश में स्कूल बंद हो रहे हैं और सरकार की नीति शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बजाय स्कूलों को बंद करने की दिशा में बढ़ रही है. आज देश के युवा रोजगार, परीक्षा व्यवस्था व अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. सवालों का जवाब देने की बजाय उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. यह गलत है.
कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व छात्र संगठन के सदस्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

