Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : मारपीट का वीडियो वायरल पीड़ित 3 युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस

पाथरडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो ने सनसनी फैला दी है. वीडियो में कुछ युवकों को बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच पीड़ित तीन युवकों के लापता होने की सूचना से परिजनों की चिंता बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो ने सनसनी फैला दी है. वीडियो में कुछ युवकों को बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच पीड़ित तीन युवकों के लापता होने की सूचना से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिजनों ने पाथरडीह थाना पहुंचकर तीनों की सकुशल बरामदगी की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.

 

Uploaded Image

पाथरडीह थाना पहुंचे लापता युवकों के परिजन.


लापता युवकों में मिहिर मल्लिक, जयदेव मल्लिक व विक्की मल्लिक शामिल हैं. तीनों कतरासगढ़ के रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ बस्ती के रहने वाले हैं. परिजनों के अनुसार तीनों चासनाला स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है.

 


सूचना मिलते ही सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में पाथरडीह थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो में पिटाई करते दिखाई दे रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही लापता युवकों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. 


इस मामले में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो से जब फोन पर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा सकती.परिजनों ने पुलिस से तीनों युवकों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही