Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क काटने पर भड़के ग्रामीण, एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग का काम किया बंद

Dhanbad News :भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क को बिना पूर्व सूचना के काट दिया गया. एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से यह कार्रवाई की गई. नाराज ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम करा दिया है. सोमवार को भौंरा बाजार भी बंद रहा.
 
वार्ता के दौरान विरोध करती महिला.

Dhanbad News : झरिया क्षेत्र के भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क को शुक्रवार देर रात बिना पूर्व सूचना के काट दिया गया. आरोप है कि एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से यह कार्रवाई की गई. इससे नाराज जहाजटांड़ व भौंरा के ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम करा दिया है. ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक पुराने मार्ग को चालू नहीं किया जाता तब तक काम बंद रहेगा. इसके समर्थन में सोमवार को भौंरा बाजार भी बंद रहा.

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी होने तक आउटसोर्सिंग का काम बंद रहेगा. सोमवार को झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर गुड्डू सिंह और भाजपा नेता योगेंद्र यादव भी धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के समर्थन में आवाज उठाई. दोनों ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा.


नेताओं के पहुंचने के बाद बीसीसीएल भौंरा क्षेत्र के एजेंट भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक हुई. ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को बंद कर दिया और वैकल्पिक रास्ता शुरू कर दिया. इससे जहाजटांड़ समेत आसपास की हजारों की आबादी प्रभावित हुई है. नए रास्ते से आवागमन में अधिक समय लग रहा है. इससे महिलाओं वछात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है.


गुड्डू सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है उसी इलाके का मुख्य मार्ग बंद कर देना सरकारी योजना की उपयोगिता पर सवाल खड़ा करता है. एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर पुल बना रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क काटकर लोगों की परेशानी बढ़ाई जा रही है. स्थानीय निवासी लक्ष्मी ने कहा कि पुराने मार्ग को चालू किए जाने तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पुराने मार्ग को जल्द चालू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही