Search

 
 
 

Dhanbad News : चिरकुंडा में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, विरोध में तीन घंटे सड़क जाम

Dhanbad News : धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है. लोगों ने चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित गांजा गली के सामने पुराने जीटी रोड को जाम कर दिया.
 
लोगों को समझाते विधायक अरूप चजर्जी.

Dhanbad News : धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है. पेयजल संकट से परेशान लोगों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा. वार्ड 3, 8, 10 व 18 के दर्जनों महिला-पुरुषों ने चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित गांजा गली के सामने पुराने जीटी रोड को जाम कर दिया. लोगों ने नगर परिषद व निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इसे भी पढ़ें


सड़क जाम की सूचना मिलने पर विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर दो दिनों के भीतर पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को तत्काल टैंकर से प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया. इस आश्वासन पर लोगों ने करीब तीन घंटे बात सड़क जाम समाप्त कर दिया.


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से पानी का शुल्क वसूला जा रहा है लेकिन लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में नगर परिषद पूरी तरह विफल साबित हो रही है.पांच दिनों से पानी नहीं मिलने के काफी परेशानी हो रही है.


नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए कार्य प्रगति पर है. उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा.


नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि JKRR स्कूल के पास स्थित जलमीनार जर्जर हो चुकी है. नई टंकी के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. सप्लाई का पानी सीधे घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. पेयजल संकट जल्द ही दूर कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही