Search

 
 
 

Dhanbad News : मऊ-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेनों मे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से 24 सितंबर तक होगा
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : ट्रेनों मे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से 24 सितंबर तक होगा. यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, आसनसोल स्टेशन से होकर गुजरेगी.

 


गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल,  नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.


वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 5 स्लीपर, 1 थर्ड एसी और 1 सेकेंड एसी का कोच शामिल है.


रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. त्योहारों व अवकाश के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही