Search

 
 
 

Dhanbad News : पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर घायल

Dhanbad : झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरातफरी मच गई. स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.
 
घायल मजदूरों का इलाज हो रहा

Dhanbad News : झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

Uploaded Image

घायलों का चल रहा इलाज

 

जानकारी के अनुसार, पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन की ओर से करीब 2.5 मैट्रिक टन बीसीसीएल के निर्माण कार्य से संबंधित काम कराया जा रहा है. इसी दौरान वेल्डिंग का काम करते समय अचानक मशीन फट गई. इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए.

 

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

घायलों में एक मिस्त्री और एक हेल्पर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) रेफर कर दिया. वहीं, तीसरे मजदूर का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

 

Uploaded Image

फटी मशीन 

मजदूर नेता ने लगाया सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

घटना के बाद मजदूर नेता नीताई महतो ने ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मजदूरों से कम मजदूरी पर काम कराया जा रहा है. कार्यस्थल पर मशीनों का उचित मेंटेनेंस नहीं किया जाता और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया जा रहा है जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं.

 

नीताई महतो ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेका कंपनी और संबंधित प्रबंधन को गंभीरता बरतनी चाहिए. उन्होंने हादसे की जांच कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की.

 

हादसे के बाद मजदूरों में भी आक्रोश देखा गया. मजदूरों का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा उपकरण और मशीनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही