Search

 
 
 

Dhanbad News : मुनिडीह कोल वाशरी में स्लरी से दबकर 4 मजदूरों की मौत

मुनीडीह स्थित बीसीसीएल की कोल वाशरी में एक बड़ा हादसा सामने आया है. ट्रक में सैलरी (कोयला पाउडर) की लोडिंग के दौरान अचानक सैलरी का भारी मलबा गिरने से कई मजदूर इसकी चपेट में आकर दब गए.इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बचाव दल द्वारा अब तक तीन शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद के मुनिडीह स्थित बीसीसीएल की कोल वाशरी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. ट्रक पर स्लरी (कोयला डस्ट) की लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी का भारी मलबा गिरने से दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 2 मजदूर बाल-बाल बच गए. मृतकों में माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी व हेमलाल गोप शामिल है. वहीं एक महिला मजदूर समेत दो अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोल वाशरी गेट पर जमा हो गए और चारों शवों को गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. बचाव दल ने राहत कार्य शुरू कर दिया.

जानकारी के अनुसार, वाशरी प्रोजेक्ट में स्लरी लोडिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मलबा ढह गया और काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ (CISF) व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे.जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया. ताकि दबे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है.

 


प्रशासन व बचाव दल पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटा हुआ है.आधिकारिक पुष्टि और हादसे से जुड़े विस्तृत विवरण का अभी इंतजार है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही