Search

 
 
 

Dhanbad News : सदर अस्पताल के आधुनिकीकरण की तैयारी, ICU की सुविधा जल्द

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (RDD) डॉ. विजय शंकर ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में जल्द ही आईसीयू (ICU) की सुविधा शुरू की जाएगी.
 
सदर अस्पताल का निरीक्षण करते आरडीडी डॉ. विजय शंकर व अन्य.

Dhanbad : सदर अस्पताल, धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (RDD) डॉ. विजय शंकर ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में जल्द ही आईसीयू (ICU) की सुविधा शुरू की जाएगी.


उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा. उन्हें समय पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा यहीं मिल सकेगी. आरडीडी डॉ. विजय शंकर ने पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि अस्पताल का फैलाव और दायरा इसकी क्षमता के अनुरूप काफी कम है. ओपीडी (OPD) का संचालन छोटे कमरों में हो रहा है. कहा कि अस्पताल का दायरा बढ़ाने और आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में जल्द ही ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा दिए गए सुधार प्रस्तावों का समर्थन किया और उन्हें तत्काल लागू करने के निर्देश दिए. कहा कि ओपीडी के प्रवेश व निकास मार्ग को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए बदलाव किया जाएगा.

 


उन्होंने धनबाद में प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर भी चर्चा की. कहा कि इसके लिए कम से कम साढ़े चार एकड़ जमीन की आवश्यकता है. जमीन मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही