Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी अरेस्ट

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 26 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे कोल स्टेशन के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है.

 

घटना के बाद मृतका के पति विकास प्रजापति के बयान पर केरेडारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर SIT का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ.

एसपी अमन कुमार ने बताया कि पति विकास प्रजापति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलाया. योजना के तहत महिला को बहाने से कोल स्टेशन के पास ले जाया गया, जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी.

 

इस मामले में पुलिस ने विकास प्रजापति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास प्रजापति (उम्र करीब 30 वर्ष), नरेश प्रजापति (उम्र करीब 56 वर्ष) और ललित गंजू (उम्र करीब 22 वर्ष) शामिल हैं. वहीं एक अन्य आरोपी सुनील गंजू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है. फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही