Search

 
 
 

Court News: शिक्षक नियुक्ति से संबंधित केस में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने HC के पुराने भवन में की सुनवाई

डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट बिल्डिंग में शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016) मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड हाईकोर्ट के जजमेंट के आधार पर मामले को सुना गया.
 
  • स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 नियुक्ति मामला
  • माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं JSSC की ओर से उपसचिव थे उपस्थित
  • कमेटी ने सरकार -JSSC से मांगा स्टेट मेरिट लिस्ट-नियुक्त किए गए सभी शिक्षकों के नाम, प्राप्तांक-नियुक्ति तिथि का विवरण

Ranchi: डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट बिल्डिंग में शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016) मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड हाईकोर्ट के जजमेंट के आधार पर मामले को सुना गया. 

 

मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने राज्य सरकार और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) को निर्देश दिया कि वे जजमेंट के आधार पर उक्त नियुक्ति परीक्षा में स्टेट मेरिट लिस्ट एवं नियुक्त किए गए सभी शिक्षकों के नाम, प्राप्तांक नियुक्ति तिथि एवं संबंधित जानकारी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को उपलब्ध कराए. इसे शपथ पत्र के माध्यम से सुनवाई की अगली तिथि में प्रस्तुत करें.

 

अगली सुनवाई 9 मई को सुबह 11 बजे पुराने हाईकोर्ट बिल्डिंग डोरंडा में रखी गई हैं. आज सुनवाई के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं जेएसएससी की ओर से उपसचिव बशीर अहमद उपस्थित हुए. याचिकाकर्ता की ओर अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता, अमृतांश वत्स, चंचल जैन, शुभम मिश्रा एवं अन्य ने पक्ष रखा.

 

बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मीना कुमारी और अन्य के मामले में 257 याचिका पर फैसला सुनाते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को 3 माह में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है. कमेटी का अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही