Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन पर 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ व सीआईबी की स्पेशल टास्क टीम शुक्रवार 1 मई की रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के कालका छोर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिकि में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग ले जाते देखा.
Advertisement
Advertisement
अवैध शराब के साथ पकड़ाया व्यक्ति और जानकारी देते आरपीएफ अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई. गिरफ्तार आरोपी इस शराब को बिहार ले जा रहा था. यह जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों ने शनिवार को मीडिया को दी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है. वह धनबाद के बरमसिया धोवाटांड़ का रहने वाला है.


आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ व सीआईबी की स्पेशल टास्क टीम शुक्रवार 1 मई की रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के कालका छोर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिकि में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग ले जाते देखा.


संदेह होने पर टीम ने उसे रोका और पूछताछ की. पूछताछ के दौरान घबराए हुए व्यक्ति ने बैग में शराब होने की बात स्वीकार की. जांच में ट्रॉली बैग से कुल 18 लीटर शराब जब्त हुई .सभी बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड (only) अंकित था. बरामद शराब की कुल अनुमानित मूल्य 19,680 आंकी गई है.

 


पूछताछ में तस्कर ने बताया कि अधिक पैसे के लालच में वह अंग्रेजी शराब को धनबाद से लेकर बिहार जा रहा था. वहां इसे अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमा लेता. आरपीएफ पोस्ट के एसआई पालिक मिंज ने उत्पाद निरीक्षक धनबाद को इसकी लिखित शिकायत देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही