Search

 
 
 

Dhanbad News : पुलिस केंद्र में नवनिर्मित मैगजीन शस्त्रागार का डीसी व एसएसपी ने किया उद्घाटन

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे जिले का शस्त्रागार पुलिस केंद्र में ही स्थित है. यहीं पर सभी हथियार रखे जाते हैं और उनका उचित रखरखाव एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाता है. नया शस्त्रागार बनने से हथियारों व गोलियों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था और बेहतर व सुरक्षित हो जाएगी.
 
शस्त्रागार का उद्घाटन करते डीसी व एसएसपी.

Dhanbad : धनबाद पुलिस को और सशक्त व आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में नवनिर्मित मैगजीन शस्त्रागार (Armory) का उद्घाटन किया. इस नए भवन के निर्माण से न केवल हथियारों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि पुलिस पुलि की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा.


नवनिर्मित शस्त्रागार भवन आधुनिकीकरण का एक हिस्सा है. इसके निर्माण से हथियारों व गोला-बारूद के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक उन्नत व सुरक्षित हो गई है.

 


एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे जिले का शस्त्रागार पुलिस केंद्र में ही स्थित है. यहीं पर सभी हथियार रखे जाते हैं और उनका उचित रखरखाव एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाता है. नया शस्त्रागार बनने से हथियारों व गोलियों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था और बेहतर व सुरक्षित हो जाएगी. शस्त्रागार में अत्याधुनिक और सुरक्षित स्टोरेज स्पेस उपलब्ध कराया गया है. यहां हथियारों की नियमित साफ-सफाई और मेंटेनेंस के लिए अनुकूल और सुरक्षित माहौल मिलेगा. आपातकालीन या विशेष अभियानों के समय हथियारों का त्वरित और व्यवस्थित वितरण संभव हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही