Search

 
 
 

Dhanbad News :  प्रिंस खान का करीबी मेजर फिर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुलेंगे कई राज!

झारखंड पुलिस के लिए आंतक का पर्याय बने प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ मेजर एक बार फिर तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर है.
 
  • स्लीपर सेल और सफेदपोशों के नामों का हो सकता है खुलासा

Dhanbad :  झारखंड पुलिस के लिए आंतक का पर्याय बने प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ मेजर एक बार फिर तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर है.

 

लगातार दूसरी बार रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब उससे और भी गहराई से पूछताछ कर रही है, जिससे गैंग के पूरे नेटवर्क के पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

 

Uploaded Image

​

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले दौर की रिमांड में मेजर ने प्रिंस खान गैंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. गैंग के स्लीपर सेल और गुर्गों के बारे में अहम सुराग मिले हैं.

 

मेजर ने कुछ सफेदपोश सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए गैंग का साथ दिया. इस मामले में अब तक चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है.
​

Uploaded Image

 

इस संबंध में ​धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि मेजर से एक विशेष टीम किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि शहर में अब तक हुई आपराधिक घटनाओं में मेजर की भूमिका, उसके सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की जा रही है.

 

​एसएसपी के अनुसार, शहर में हुए अपराधों और गैंग के नेटवर्क की बारीकी से जांच की जा रही है. जो भी लोग इस गिरोह से जुड़े हैं या इसे संरक्षण दे रहे हैं, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

बता दें कि ​बीते 19 अप्रैल को इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मेजर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था. वह दुबई से लौटने के बाद फरार होने की फिराक में था. 

 

​मेजर के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे करीब 15 मामले दर्ज हैं. 25 से अधिक आपराधिक मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है.

 

​पुलिस को उम्मीद है कि इस तीन दिवसीय रिमांड के दौरान कुछ बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं जिससे प्रिंस खान के नेटवर्क की कमर तोड़ी जा सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही