Search

 
 
 

Jharkhand News: पलामू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी खास गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता, अमिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं.
 

Palamu : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी खास गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता, अमिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमिता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अमिता के पिता शत्रुघ्न साव ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया है. उन्होंने अपने दामाद अजीत कुमार पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जानबूझकर जहर दिया गया. पिता के इस आरोप के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है.

 

वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई. हालांकि, इन बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पड़वा थाना पुलिस और अस्पताल चौकी की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही