Search

 
 
 

Ranchi news :  कैलाश मानसरोवर भवन व ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए सीधी रेल की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi: भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा.

 

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण, प्रमुख शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण और द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई.

 

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय प्रधान संरक्षक और वरीय अधिवक्ता अनिल कश्यप ने किया. उनके साथ प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमिताभ पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष लाल विभय नाथ शाहदेव, महामंत्री रवि प्रकाश, मंत्री प्रभात शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण शर्मा और अश्विनी कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि झारखंड में आदिवासी और सनातन समाज के बीच भगवान महादेव के प्रति गहरी आस्था है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्राचीन शिव मंदिर इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं. ऐसे में इन मंदिरों के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है.

 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया.भारत तिब्बत संघ ने इस सकारात्मक पहल के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे.

 

https://lagatar.in/jharkhand-news-vc-dinesh-singh-latest-stunt-invites-applications-after-creating-director-post-in-violation-of-rulesv

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही