Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Garhwa News : रंका में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

रंका थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी कराने की जिद पर अड़ गया. बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़े युवक को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
Advertisement
Advertisement

Garhwa News : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी कराने की जिद पर अड़ गया. बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़े युवक को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

 

सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और बार-बार शादी कराने की बात दोहराता रहा.

 

 

काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे. स्थिति काफी संवेदनशील बनी रही, क्योंकि किसी भी तरह की चूक बड़ी घटना का कारण बन सकती थी.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने यह कदम उठाया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही. फिलहाल, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही