Search

 
 
 

Garhwa News :  जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, मातम पसरा

जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरठीका गांव के बहेरवाखाड़ी जंगल में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.
 

Garhwa :  जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरठीका गांव के बहेरवाखाड़ी जंगल में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं महुआ चुनने बहेरवाखाड़ी जंगल गई थीं, जहां उन्होंने जामुन के पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाया. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई.

 

परिजनों ने बताया कि घर में भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी और देर रात तक सुरेंद्र सिंह घर पर ही थे. सुबह उनके गायब होने पर खोजबीन शुरू हुई, तभी जंगल में शव मिलने की सूचना मिली, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही