Search

 
 
 

शिक्षक नियुक्ति से संबंधित केस में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 2 मई को HC के पुराने भवन में करेगी सुनवाई

स्नातक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी मीना कुमारी से संबंधित मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई होगी.  2 मई को दोपहर 1 बजे पुराना हाईकोर्ट बिल्डिंग, डोरंडा में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बैठेगी और सुनवाई करेगी. फिलहाल इस सुनवाई में केवल अधिवक्ता (वकील) ही उपस्थित हो सकते हैं.
 

Ranchi : स्नातक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी मीना कुमारी से संबंधित मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई होगी.  2 मई को दोपहर 1 बजे पुराना हाईकोर्ट बिल्डिंग, डोरंडा में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बैठेगी और सुनवाई करेगी. फिलहाल इस सुनवाई में केवल अधिवक्ता (वकील) ही उपस्थित हो सकते हैं.

 

अभ्यर्थियों/परीक्षार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है. प्रार्थी के अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.
 

बता दें कि इस मामले में 257 याचिकाओं पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सेवानिवृत्ति जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन बनाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही