Search

 
 
 

ट्रेजरी घोटाले पर सियासी घमासान, घोटाले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए: भाजपा

रांची में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते कई दिनों से जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है.
 

Ranchi : रांची में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते कई दिनों से जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. 

 

उन्होंने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से स्पष्ट जवाब देने की मांग की कि खजाने से कथित रूप से गायब 10,000 करोड़ का आखिर क्या हुआ और क्या इसका संबंध ट्रेजरी घोटाले से है.

 

शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार ठोस कार्रवाई करने के बजाय अलग-अलग समितियां और एसआईटी गठित कर मामले को उलझा रही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में वित्त विभाग की टीम ने बोकारो में कई अनियमितताओं का खुलासा किया था, लेकिन उस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया. बाद में नई कमेटी बनाकर मामले को लंबित रखने की कोशिश की गई.

 

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सीआईडी ने खुद जांच करने के बजाय पुलिस आईजी के नेतृत्व में एसआईटी क्यों गठित की. उनके मुताबिक इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. साथ ही एसआईटी के लिए कोई समय सीमा तय नहीं किया जाना भी संदेह पैदा करता है.

 

शाहदेव ने बोकारो एसपी के नाम पर राशि निकासी और अचानक हुए तबादले को भी संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा कि अब छोटे कर्मचारियों के बजाय बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या ED से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही