Search

 
 
 

तथ्यों से भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा, फर्जी निकासी जांच में कोई ढिलाई नहीं : राकेश सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से प्रेरित और भ्रामक करार दिया है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रही है. जबकि ट्रेजरी से जुड़े कथित मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है.
 

Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से प्रेरित और भ्रामक करार दिया है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रही है. जबकि ट्रेजरी से जुड़े कथित मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है.

 

राकेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को दबाने नहीं, बल्कि हर पहलू की गहन जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए विभागीय समिति, सीआईडी और एसआईटी का गठन किया गया है, ताकि विभिन्न स्तरों पर तथ्यों की पड़ताल हो सके और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए.

 

कांग्रेस ने भाजपा को सलाह दी कि वह आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर आरोप लगाने के बजाय पहले तथ्यों को समझे. एसआईटी के गठन और उसकी समयसीमा पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि जटिल वित्तीय मामलों में जल्दबाजी से ज्यादा जरूरी ठोस साक्ष्य जुटाना और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है.

 

जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए. कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाता है, तब भाजपा उन्हें निष्पक्ष बताती है.

 

लेकिन अब वही एजेंसियां राजनीतिक लाभ के लिए मांगी जा रही हैं. कांग्रेस के अनुसार, भाजपा का उद्देश्य सच्चाई सामने लाना नहीं, बल्कि राज्य सरकार की छवि धूमिल करना है. बोकारो से जुड़े घटनाक्रम और अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भी कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे साजिश बताना गलत है.

 

पार्टी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए काम कर रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक लाभ के लिए राज्य की संस्थाओं और जांच प्रक्रियाओं पर अविश्वास जताने से बचना चाहिए.

 

पार्टी ने दोहराया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के शासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अटूट है और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही