Search

 
 
 

हजारीबाग: सवाल पूछने पर पत्रकार से मारपीट, बाबूलाल ने मंत्री इरफान पर लगाए गंभीर आरोप

हजारीबाग में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Hazaribagh : हजारीबाग में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा.

 

जानकारी के अनुसार, पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा था. सवाल पूछते ही माहौल अचानक गरमा गया.

 

आरोप है कि मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया. सत्ता से सवाल पूछना अब जोखिम भरा हो गया है.

 

बाबूलाल ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही आरोप लगाया है कि इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर उनके समर्थकों ने पत्रकार के साथ मारपीट की. सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि आपके मंत्री को जनता के सवाल चुभ रहे हैं, तो उन्हें सलाह दें कि राजनीति छोड़कर घर में बैठ जाएं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पत्रकारों के साथ मारपीट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 

हजारीबाग पुलिस से अपील की कि तत्काल इरफान अंसारी और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें. साथ ही हजारीबाग डीसी से घायल पत्रकार के ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चत करने को कहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही