Search

 
 
 

फर्जी निकासी मामला: तीसरे दिन भी बोकारो पहुंची CID टीम, हार्ड डिस्क-पेन ड्राइव सहित कई कागजात जब्त

झारखंड में बोकारो और हजारीबाग में कथित ट्रेजरी घोटाले मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) लगातार तीसरे दिन भी बोकारो पहुंचकर छापेमारी और पूछताछ कर रही है. टीम ने एसपी कार्यालय सहित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं.
 

Bokaro : झारखंड में बोकारो और हजारीबाग में कथित ट्रेजरी घोटाले मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) लगातार तीसरे दिन भी बोकारो पहुंचकर छापेमारी और पूछताछ कर रही है. टीम ने एसपी कार्यालय सहित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं.

 

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान अधिकारियों ने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं. इन उपकरणों की फोरेंसिक जांच के जरिए फर्जी निकासी और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं.

 

बताया जा रहा है कि टीम ने अकाउंट सेक्शन से जुड़े कुछ कर्मियों और संबंधित लोगों से लंबी पूछताछ भी की है. जांच का दायरा बढ़ाते हुए वित्तीय रिकॉर्ड, भुगतान फाइलें और ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

 

बोकारो में लगातार तीसरे दिन की कार्रवाई से संकेत मिल रहा है कि जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. सीआईडी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जब्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे और लोगों से पूछताछ हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही