Search

 
 
 

धनबाद: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, खिड़की तोड़कर 80 हजार नकद व 8 लाख के गहनों की चोरी

शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती गोप टोला का है जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
 

Dhanbad : शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती गोप टोला का है जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

 

जानकारी के अनुसार गोप टोला निवासी जादु गोप अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर गए हुए थे. इसी दौरान सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस गए.

Uploaded Image

चोरों ने घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

सोमवार सुबह जब गृहस्वामी जादु गोप अपने घर लौटे तो उन्होंने घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई देखी. अंदर जाने पर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी से नकदी व गहने गायब थे. पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना सरायढेला थाना को दी.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं, पुलिस चोरी की इस वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं. उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही