Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : डायन के शक में विधवा की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां डुमरसोल गांव में डायन के शक में एक 55 वर्षीय विधवा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Dumka :  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां डुमरसोल गांव में डायन के शक में एक 55 वर्षीय विधवा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

बताया जा रहा है कि मुंशी टुडू की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी. लेकिन वह पिता नहीं बन सका. कुछ समय बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. पिछले वर्ष उसके पिता की भी मौत हो गई. इन घटनाओं के लिए वह अपने पड़ोस में रहने वाली पक्कू हेंब्रम के लिए जिम्मेदार मानने लगा था.

 

सोमवार की देर शाम आरोपी ने बहाने से महिला को अपने घर बुलाया और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गांव के चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोच लिया.

 

थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया कि डायन के शक में महिला की हत्या की गई है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है. मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही