Search

 
 
 

रांची : गोस्सनर कॉलेज में करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

गोस्सनर कॉलेज, रांची के कॉलेज ऑडिटोरियम में मंगलवार को “करियर काउंसलिंग प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन आईक्यूएसी (IQAC), राजनीति विज्ञान विभाग एवं ‘आयांश द सिविल सर्विसेज’ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.
 

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज, रांची के कॉलेज ऑडिटोरियम में मंगलवार को “करियर काउंसलिंग प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन आईक्यूएसी (IQAC), राजनीति विज्ञान विभाग एवं ‘आयांश द सिविल सर्विसेज’ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.

Uploaded Image

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ. मुख्य वक्ता ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, विशेष रूप से सिविल सेवा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास के महत्व पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर प्रो. विनय जेफ्री जॉन, डॉ. बिंदु सोरेन, प्रो. डिंपल डायना मिंज, प्रो. निरल मार्शल, जेम्स हेम्ब्रम, नेहा, डॉ. अजय कुमार (को-ऑर्डिनेटर, IQAC) एवं राहुल जी (संस्थापक, आयांश द सिविल सर्विसेज) मंच पर उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अजय कुमार ने किया, जबकि विषय प्रवेश प्रो. विनय जेफ्री जॉन द्वारा कराया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निरल मार्शल एवं जेम्स हेम्ब्रम द्वारा प्रस्तुत किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करना एवं उनके करियर निर्माण में सहयोग देना रहा. अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही