Search

 
 
 

चतरा : अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 7 लाख के अफीम के साथ चार गिरफ्तार

चतरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
 
  • सात लाख रुपये का अफीम और लग्जरी कार जब्त
  • 2021 में भी पंजाब के तस्करों की चतरा में हुई थी गिरफ्तारी

Chatra : चतरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

 

मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो तस्कर पंजाब के हैं. पुलिस से गिरफ्तार तस्करों के पास से एक किलो 319 ग्राम अफीम, एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार, विभिन्न कंपनियों का चार मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है. बरामद अफीम की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी अनिमेश नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम खरीदकर उसे टिकर जितनी रोड के रास्ते पंजाब में खपाने की तैयारी है. सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB08FT-1403) को रोका गया. तलाशी के दौरान कार से अफीम की खेप बरामद हुई.

 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा निवासी संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव के रूप में हुई है. जबकि हरेंद्र सिंह और दविंद्रपाल सिंह पंजाब के जालंधर और शाहकोट के रहने वाले हैं. 

 

एसडीपीओ ने कहा कि अफीम तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है. पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है. अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार और कासिम अंसारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही