Search

 
 
 

रांची : ट्रैफिक पुलिस ने बिना सीट बेल्ट के ड्राइवर को पकड़ा तो नकली राज्यपाल से कराई बात, 2 हिरासत में

राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस आज एक कार की चेकिंग कर रही थी. कार में बैठा ड्राइवर बिना सीट बेल्ट पहने ड्राइव कर रहा था. पुलिस ने देखा तो कार को रोक कर चेकिंग की. इसके बाद अंदर बैठे ड्राइवर का इगो हर्ट हो गया और ट्रैफिक पुलिस को सीधे धमकी दे डाली.
 
  • 2 लोग हिरासत में और अन्य की तलाश जारी

Ranchi: राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस आज एक कार की चेकिंग कर रही थी. कार में बैठा ड्राइवर बिना सीट बेल्ट पहने ड्राइव कर रहा था. पुलिस ने देखा तो कार को रोक कर चेकिंग की. इसके बाद अंदर बैठे ड्राइवर का इगो हर्ट हो गया और ट्रैफिक पुलिस को सीधे धमकी दे डाली. 

 

ड्राइवर ने एक व्यक्ति को कॉल लगाया और ट्रैफिक पुलिस को बोला कि राज्यपाल साहेब हैं. पुलिस ने गहनता से जांच की तो फरार व्यक्ति के व्हाट्सएप डीपी में झारखंड के वर्तमान गवर्नर का फोटो लगा हुआ था. पुलिस ने कार में बैठे दोनों को हिरासत में ले लिया.

 

हिरासत में लेकर दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिए गए दोनों युवक हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले है. वहीं, फरार युवक का नाम शाहिद रहमान है. फरार चल रहा युवक भी हिंदपीढ़ी का रहने वाला है. पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकली है.

 

इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने बताया कि इस प्रकार का मामला प्राप्त हुआ है. फिलहाल पुलिस को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही