Search

 
 
 

गिरिडीहः युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश्वर राणा का पुत्र श्रीकांत कुमार घर से 500 मीटर की दूरी पर आम बागान के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला.
 
मृत युवक.

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश्वर राणा का पुत्र श्रीकांत कुमार घर से 500 मीटर की दूरी पर आम बागान के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. उधर पशु चराने गई महिलाओं ने बताया कि उनलोगों ने श्रीकांत को जमीन पर तड़पते हुए देखा.

 

श्रीकांत ने महिलाओं को बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन टैबलेट खिला दिया, उसके बाद से उसे बेचैनी हो रही है. उसने घरवालों को बुलाने की गुहार लगाई. इसके बाद महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी. सूचना मिलते ही धर्मपुर मुखिया के पुत्र सुशील कुमार हाजरा अपनी गाड़ी से श्रीकांत को गंभीर हालत में जमुआ अस्पताल पहुंचाया.

 


प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. परिजन व स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्या मान रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही