Search

 
 
 

Chaibasa News : राजनगर में दो साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

राजनगर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. गांव के गोरा लोहार का दो वर्षीय पुत्र मोहित लोहार शुक्रवार की शाम खेलते हुए घर के पास स्थित तालाब जा पहुंचा. वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
 

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. शनिवार को चाईबासा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के गोरा लोहार का दो वर्षीय पुत्र मोहित लोहार शुक्रवार की शाम खेलते हुए घर के पास स्थित तालाब जा पहुंचा. वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

 


तालाब के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन तुरंत पहुंचे और बच्चे को तालाब में ढूंढना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद बच्चे को गहरे पानी से निकाला गया. परिजन बच्चे को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चाईबासा सदर थाना की पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही